कश्‍मीर में फिर चढ़ा पारा, गर्मी के चलते 10 दिन के लिए स्कूल बंद

Summary :

Jammu & Kashmir: देश के कई हिस्सों में एक तरफ जहां भारी बारिश देखने को मिल रही है वहीं, दूसरी ओर कई दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण उमस देखने को मिल रही है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर में तापमान बढ़ गया है। इस वजह से स्‍कूलों में 10 दिनों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्‍कूल बंद करने की घोषणा की है। Highlights कश्‍मीर में फिर बढ़ा तापमान 10 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां स्‍कूल बंद करने की घोषणा 10 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी कश्‍मीर घाटी में तापमान बढ़ता दिख रहा है। इस बीच अधिकारियों…

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: देश के कई हिस्सों में एक तरफ जहां भारी बारिश देखने को मिल रही है वहीं, दूसरी ओर कई दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण उमस देखने को मिल रही है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर में तापमान बढ़ गया है। इस वजह से स्‍कूलों में 10 दिनों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्‍कूल बंद करने की घोषणा की है।

Highlights

  • कश्‍मीर में फिर बढ़ा तापमान
  • 10 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टियां
  • स्‍कूल बंद करने की घोषणा

10 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी

कश्‍मीर घाटी में तापमान बढ़ता दिख रहा है। इस बीच अधिकारियों ने आठ जुलाई से सीनियर सेकेंडरी तक के सभी स्कूलों के लिए 10 दिन की गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश



अधिकारियों के अनुसार यह आदेश शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कश्मीर डिवीजन में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 8 जुलाई से 17 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियों का पालन करेंगे। वहीं आदेश में आगे कहा गया कि यदि आवश्यकता हुई तो छात्रों के लिए ऑनलाइन क्‍लास भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

ये दर्ज किया गया तापमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस गर्मी में कश्‍मीर घाटी में सामान्‍य से अधिक तापमान देखा गया है। IMD ने कहा कि रविवार को पारा बढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। इसमें कहा गया है कि पिछली रात न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था, जो साल के इस समय के लिए 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan