Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरक्षन अंद्राबी ने रविवार को बालटाल यात्रा बेस कैंप में लंगर का उद्घाटन किया। यात्री शिविर में आराम करने के लिए रुके, जहां जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ने लंगर का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
Highlights
- बेस कैंप में लंगर का आयोजन
- वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरक्षन अंद्राबी ने किया प्रबंध
शिविर में लंगर का उद्घाटन
आज शाम बालटाल में: अमरनाथ जी यात्रियों का स्वागत किया और बेस कैंप में लंगर भंडारे का उद्घाटन किया। एक भव्य स्वागत समारोह में यात्रियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की एक प्रभावशाली सभा को संबोधित किया।”
अमरनाथ तीर्थयात्रियों की वैन दुर्घटनाग्रस्त
इस बीच, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में चंदनवारी के पास अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने रविवार को बताया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज, श्री अमरनाथ जी यात्रियों को ले जा रही एक वैन चंदनवारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीर्थयात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत बीएसएफ क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) द्वारा पास के अस्पताल में पहुंचाया गया।”
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हालांकि BSF ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों की संख्या का उल्लेख नहीं किया, लेकिन तस्वीरों में एक महिला सहित दो तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती देखा जा सकता है। उनकी पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा शनिवार को शुरू हुई। इस साल 52 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





