Jammu-Kashmir: उधमपुर पुलिस की ड्रग तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Summary :

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नशामुक्ति के लिए अभियान जारी है। इस क्रम में उधमपुर पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नगरोटा निवासी आरोपी माजिद अली की 4 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई मजालता पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। इस एफआईआर के तहत आरोपी लतीफ अली और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मजालता पुलिस टीम ने माजिद अली की मुख्य सरगना के रूप में पहचान की, जिसके बाद उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क…

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नशामुक्ति के लिए अभियान जारी है। इस क्रम में उधमपुर पुलिस ने बुधवार को एनडीपीएस अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नगरोटा निवासी आरोपी माजिद अली की 4 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई मजालता पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। इस एफआईआर के तहत आरोपी लतीफ अली और संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मजालता पुलिस टीम ने माजिद अली की मुख्य सरगना के रूप में पहचान की, जिसके बाद उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया गया।

Jammu-Kashmir (Source: Social Media)
Jammu-Kashmir (Source: Social Media)

Jammu-Kashmir: आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज

पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में जम्मू जिले के धामी नगरोटा गांव स्थित एक मकान समेत तीन संपत्ति शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से जुड़े आठ वाहन भी जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में दो टिपर, एक इनोवा, एक ऑल्टो, एक लोड कैरियर कार, दो बाइक और एक स्कूटी शामिल है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों (माजिद अली, लतीफ अली और संजय कुमार) के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। इन बैंकों में कुल 1.57 लाख रुपए की राशि जमा थी। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी की तरफ से औपचारिक रूप से कुर्की आदेश जारी किया गया था।

Jammu-Kashmir (Source: Social Media)
Jammu-Kashmir (Source: Social Media)

Udhampur Police: नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

उधमपुर पुलिस द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस के तहत कुर्की की गई संपत्ति की संख्या अब 6.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस की निरंतर कार्रवाई को दर्शाता है। इससे पहले उधमपुर पुलिस ने कुख्यात ड्रग पेडलर तारिक हुसैन की करीब 70 लाख रुपए की अचल संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर ली। आरोपी तारिक हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी चक (उधमपुर) लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।

Udhampur Police (Source: Social Media)
Udhampur Police (Source: Social Media)

Udhampur Police: अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस स्टेशन रहम्बल में उसके खिलाफ इस साल दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि चक क्षेत्र में उसका आलीशान मकान पूरी तरह ड्रग्स की काली कमाई से बनाया गया है। जांच अधिकारी ने ठोस सबूत जुटाने के बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत यह संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया। बुधवार सुबह पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रॉपर्टी पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं।

Jammu-Kashmir (Source: Social Media)
Jammu-Kashmir (Source: Social Media)

ALSO READ: Delhi: राजनाथ सिंह और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री 27 नवंबर को करेंगे द्विपक्षीय संवाद

Rahul Kumar Rawat