Indonesia Flood: इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के सात इलाकों और शहरों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रोविंशियल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (बीपीबीडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में दक्षिणी तपनौली रीजेंसी में नौ और केंद्रीय तपनौली रीजेंसी में चार लोग शामिल हैं।

Heavy Rain: कई इलाकों में भारी बारिश का प्रकोप
मीडिया के अनुसार, 22 से 25 नवंबर तक लगातार भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर आ गईं। इसकी वजह से सेंट्रल तपनौली, सिबोल्गा, मंडेलिंग नटाल, साउथ तपनौली, उत्तरी तपनौली, दक्षिणी नियास और पदांगसिडिम्पुआन में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। मीडिया ने बताया कि दक्षिण तपनौली में 37 लोग घायल हुए और तीन लोग लापता हैं, जबकि केंद्रीय तपनौली में नुकसान का डेटा अभी इकट्ठा किया जा रहा है। इन आपदाओं से सैकड़ों घरों, स्कूलों और पब्लिक जगहों को भी नुकसान हुआ और हजारों लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है।

Heavy Rain: बाढ़-लैंडस्लाइड से कई लोग घायल
इससे पहले मीडिया ने जानकारी दी थी कि उत्तरी सुमात्रा में लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। इसे लेकर प्रांतीय डिजास्टर मैनेजमेंट और मिटिगेशन एजेंसी के हेड तुहता रामाजया सारागिह ने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय तपनौली रीजेंसी के एक गांव में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ, जिससे एक घर तबाह हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई।

Indonesia Flood: बाढ़ से पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया
अधिकारी के मुताबिक, भारी बारिश के बाद दो नदियों में पानी बढ़ जाने से बटांग टोरू सब-डिस्ट्रिक्ट के कुछ हिस्से अचानक आई बाढ़ में डूब गए, जिससे 34 लोग घायल हो गए। सारागिह ने आगे कहा कि अचानक आई बाढ़ के बाद सभी पीड़ितों को निकाल लिया गया है, और अधिकारियों ने एक फूड एड सेंटर बनाया है।

ALSO READ: Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटी, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी





















