Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में खाई में गिरा वाहन, 4 यात्रियों की मौत,10 घायल

Summary :

जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा कुपवाड़ा में खाई गिरा वाहन हादसे में 4 यात्रियों की मौत जबकि 10 घायल जम्मू कश्मीर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां कुपवाड़ा जिले में मंगलवार(31 अक्टूबर) को एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के करनाह के नवागाबरा इलाके में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन खाई में गिर गया। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज तंगधार के एक अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में मामला दर्ज…

  • जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा
  • कुपवाड़ा में खाई गिरा वाहन
  • हादसे में 4 यात्रियों की मौत जबकि 10 घायल

जम्मू कश्मीर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां कुपवाड़ा जिले में मंगलवार(31 अक्टूबर) को एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के करनाह के नवागाबरा इलाके में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन खाई में गिर गया।
एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज तंगधार के एक अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team