Jammu & Kashmir: उमस भरी गर्मी से जूझ रहे जम्मू में 4 से 6 जुलाई तक गरज, चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को सतर्क करने के साथ विभाग ने संवेदनशील इलाकों में यात्रा पर जाने से परहेज करने की नसीहत दी है।
Highlights
- जम्मू में मानसून ने दी दस्तक
- 4 से 6 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल
- मौसम विभाग ने दी लोगों को चेतावनी
4 से 6 जुलाई तक मौसम रहेगा सुहाना
जम्मू—कश्मीर में भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो रहा था, इस साल जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। अब जम्मू कश्मीर में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। वहीं हल्के बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।
यात्रा करने से बचने की सलाह
पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जुलाई को जम्मू संभाग में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी। वहीं 5 व 6 जुलाई को पूरे जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर मध्यम बारिश होगी जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को भारी बारिश और तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जनता को भी सतर्क रहने और अगले कुछ दिनों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल
इसी बीच बुधवार को जम्मू में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। शाम को आंशिक बादल छाए तथा हल्की हवाएं चलने लगीं तो लोगों को थोड़ी राहत मिली।


Download Android App
Download iOS App






