Haryana Weather: बुधवार को दोपहर बाद घने बादल छाए रहने के बाद जिले में कई स्थानों पर हल्की वर्षा, बूंदाबांदी होने से मौसम का रूख एक बार फिर बदला दिखाई दिया। दादरी शहर पूरी तरह वर्षा से अछूता रहा। मौसम में आई तब्दीली के बाद ठंडी हवाएं चलती रही तथा तापमान में गिरावट आई।
Highlights
- कई जगहों पर हल्की बारिश
- मौसम में लुढ़का पारा
- अस्पतालों में बढ़ी लोगों की भीड़
हरियाणा में लुढ़का पारा
हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जिले में मानसून सक्रिय रहने के कारण वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पताल में लोगों की भीड़ देखने के मिल रही है। कई कालोनियों में पानी की संकट भी पैदा हो गया है।
तीन चार दिनों में बारिश की संभावना
दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिनों के दौरान जिले में मानसून सक्रिय रहने के कारण वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम का असर दादरी नगर की मंडियों, बाजारों पर दिखाई दिया।
दोपहर बाद घने बादल छाए रहने, वर्षा होने की संभावना बनी रहने के चलते बाजारों में नाममात्र के खरीददार की पहुंचे। जिसके कारण कारोबार, व्यापार में मंदी नजर आई।
इन इलाकों हुई हल्की बारिश
कस्बा झोझूकलां में 10 से 15 मिनट तक बारिश होने की जानकारी मिली है। आसपास के गांवों कलाली, बलाली, असावरी, चंदेनी इत्यादि में भी बूंदाबांदी हुई है। इसके अलावा बाढड़ा कस्बे में भी बूंदाबांदी होने के साथ साथ तेज हवाएं चलने की जानकारी मिली है।
गांव डुडीवाला, रामपुरा, सारंगपुर, हड़ौदी, पंचगांवा इत्यादि में भी हल्की वर्षा होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा जिले के अलग अलग करीब दो दर्जन गांवों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा हुई है।


Download Android App
Download iOS App






