कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लेफ्टिनेंट जनरल जेनी कैरिगनन को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। यह पहली बार है जब एक महिला को देश की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जेनी कैरिगनन वर्तमान रक्षा प्रमुख जनरल वेन आइरे की जगह लेंगी। वह कनाडाई सशस्त्र बल (सीएएफ) से रिटायर हो रहे हैं। जेनी कैरिगनन 18 जुलाई को कार्यभार संभालेंगी।
- जस्टिन ट्रूडो ने जेनी कैरिगनन को शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की
- पहली बार एक महिला को कनाडा की शीर्ष सैन्य प्रमुख नियुक्त किया गया है
- जेनी कैरिगनन 18 जुलाई को कार्यभार संभालेंगी
कैरिगनन का सैन्य करियर 35 वर्षों से ज्यादा
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैरिगनन का सैन्य करियर 35 वर्षों से ज्यादा का है। जेनी कैरिगनन दो कॉम्बैट इंजीनियर रेजिमेंट, रॉयल मिलिट्री कॉलेज सेंट-जीन और कनाडा डिवीजन को संभाल चुकी हैं, जहां उन्होंने 10 हजार से ज्यादा सैनिकों का नेतृत्व किया है।
2019-20 तक नाटो मिशन के तहत इराक में तैनात रहीं कैरिगनन
साल 2008 में जेनी कैरिगनन सीएएफ इतिहास में लड़ाकू हथियार इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला बनीं। वह अफगानिस्तान युद्ध, बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, इराक और सीरिया में सैनिकों की कमान संभाल चुकी हैं। 2019 से 2020 तक नाटो मिशन के तहत इराक में तैनात रहीं।


Download Android App
Download iOS App



