जम्मू कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत रखरखाव के चलते एक दिन बंद रहा जिस कारण उस मार्ग पर जाने वालों को काफी दिक्क्तों का सामना करना। अब ये रास्ता सभी के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।
राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बहाल हो गया है, फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है। यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी जाती है। गौरतलब है कि यह राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य सड़क संपर्क है।
वाहन राजमार्ग से होकर गुजरते
आवश्यक आपूर्ति से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक और अन्य वाहन राजमार्ग से होकर गुजरते हैं और कश्मीर से फल लेकर जाने वाले ट्रक इस सड़क से देश के बाकी हिस्सों की ओर जाते हैं। कश्मीर में पर्यटक भी बहुत आते है जिस कारण वहा यह ध्यान रखा जाता है की पर्यटक को किसी भी प्रकार से किसी भी तरह से दिक्क्त का समाना ना करना पड़े।


Download Android App
Download iOS App



