श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में उसके छह जवान घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में छह जवान घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार ग्रेनेड तेज आवाज के साथ फटा और इलाके में दहशत फैल गयी। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने जवाब में हवा में गोलियां चलायीं।


Download Android App
Download iOS App



