जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हाल में हुई बारिश के बाद से डलवास इलाके में सड़क की खराब हुई हालत को सुधार कर वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया(एनएचएएआई) ने 14 घंटे के का हॉल्टेज लिया है। इस दौरान किसी भी वाहन को जम्मू श्रीनगर हाईवे जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने की अनुमति नहीं होगी।
- आज रात 10 बजे से जम्मू-श्रीनगर हाईवे 14 घंटे के लिए बंद
- हाईवे के बीच चलने की अनुमति नहीं होगी
12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए बंद
आपको बता दें जिला मजिस्ट्रेट रामबन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की ओर से रामबन के डलवास में कैरिज वे को टू लेन तक चौड़ा करने और नाशरी से बनिहाल तक चौड़ीकरण का कार्य बहाल करने के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए बंद रखा गया है।
आदेश को सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए
हालांकि इस दौरान चिनाब वैली में पड़ते डोडा, रामबन, किश्तवाड़,भद्रवाह रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। प्रशासन ने पुलिस और यातायात विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आदेश को सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी हाईवे से किसी भी तरह की यात्रा की योजना न बनाने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App





