J&K : पाक सेना ने किया सीजाफायर उल्लंघन, दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

NULL

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन किया है। शुक्रवार सुबह पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास के इलाकों को पाकिस्तान ने निशाना बनाया. पुंछ देगवार इलाके में पाकिस्तान ने छोटे स्वचलित हथियारों से फायरिंग की, पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से मोर्टार फायर भी किए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारतीय इलाके में यह फायरिंग की। जवाब में सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षाबलों ने फायरिंग की।

आपको बता दें कि इसके पहले बुधवार 15 नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्रों में गोलियां चलाईं और गोलेबारी की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जबाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर बिना उकसावे के एलओसी के पास छोटे, स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे।

 

गौरतलब है कि दो नवंबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में बीएसएफ के गश्ती दल पर गोलियां चलाईं थीं जिसमें बीएसएफ के रेंजर तपन मंडल शहीद हो गए थे।

Desk Team