श्रीनगर : आज जम्मू & कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कवीन्द्र गुप्ता ने सदन में पिछले 2 दिनों में चर्चा के दौरान विधायकों द्वारा इस्तेमाल धमकी भरे और असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया और मीडिया को भी इसकी रिपोर्टिंग नहीं करने का निर्देश दिया।
जम्मू & कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कवीन्द्र गुप्ता ने विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस के विधायक देवेन्द्र राणा की उस याचिका पर यह फैसला दिया जिसमें उन्होंने कल सदन में राज्य में माल एवं सेवा कर GST लागू किये जाने को लेकर हुई चर्चा के दौरान PDP मंत्री इमरान अंसारी पर उनके खिलाफ धमकी भरे बयान देने के लिये FIR दर्ज करने की मांग की थी।
उन्होंने बताया कि मेरी हाथ जोड़ के सभी सदस्यों से यह प्रार्थना है असंसदीय भाषा का इस्तेमाल न करें। मैं उन सभी की तरफ से माफी मांगता हूं जिन्होंने असंसदीय शब्द इस्तेमाल किये। बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुये सदस्यों को संयम बरतना चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



