मोगा : ये मामला पंजाब में मोगा जिले के बदहानी कलां गांव कहा है जहां एक ट्रक के 1 मोटरसाइकिल में टक्कर मार देने से 45 साल एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कल रात यह दंपति बिलासपुर गांव से बधानी कलां की ओर लौट रहा था तभी एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान हरजंदिर कौर के रूप में की गई है। उसके पति जसकरन सिंह का लुधियाना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है।


Download Android App
Download iOS App



