काबुल बम ब्लास्ट की महबूबा मुफ्ती ने की कड़ी निंदा

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज हुए एम्बुलेंस बम विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुए आतंक के गठजोड़ के खिलाफ एकजुट होने का अनुरोध किया।  इस विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और 140 अन्य घायल हो गए।

ट्विटर पर महबूबा मुफ्ती ने कहा,‘’अफगानिस्तान की राजधानी में आत्मघाती कार बम हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूं। हमें आतंक के गठजोड़ के खिलाफ एकजुट होना होगा। मैं पीड़तिं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं‘‘।

आपको बता दे कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शनिवार को एक जबरदस्त कार बम ब्लास्ट से दहल उठा। अफगानिस्तान की राजघानी काबुल में हुए जर्बदस्त विस्फोट में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई है और 151 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

– देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team