राष्ट्रपति ने 2018 के पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पॉलियो निरोधक दवा पिलाकर वर्ष 2018 के पल्स पोलियो कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर आज बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलायी। कल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस है। बयान के अनुसार देशभर में 17 करोड़ बच्चों को सरकार के इस अभियान के तहत पोलियो निरोधक दवा पिलायी जाएगी।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘हमें सजग रहने और लोगों की प्रतिरोधकता बनाए रखने और तबतक संवेदनशील निगरानी करने की जरुरत है जबतक दुनियाभर से पोलियो उन्मूलन न हो जाता है क्योंकि दुनिया के अन्य हिस्सों में अब भी पोलियो के विषाणु विद्यमान हैं जो हमें संक्रमित कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को रोगों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा बीमारियों से बचाने पर बल दिया जाता है और उसके तहत तीन नये टीके शुरु किये गये हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team