कश्मीर घाटी को दहलाने की पाकिस्तानी आतंकियों की नापाक कोशिशों को सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं। कनाचक के दयारान इलाके में ड्रोन से भारतीय सीमा में भेजे गए आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया। ये आईईडी बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे गए थे।
जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने कल रात कनाचक इलाके में एक ड्रोन गतिविधि देखी और ड्रोन पर गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया। पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था।
J&K : कुपवाड़ा में पाकिस्तानी समेत लश्कर के 2 आतंकी ढेर, बीते 12 घंटे में 3 दहशतगर्द का हुआ सफाया
सुरक्षाबलों द्वारा IED को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से फैलाया गया है। एक मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की प्लानिंग की गई थी। आईईडी में टाइमर सेट करके भेजा गया था।


Download Android App
Download iOS App



