सरकार ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान कुछ प्रमुख अलगाववादी नेताओं को वित्तीय मदद और निर्देश देता है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि उपलब्ध सूचना से इस बात का संकेत मिलता है कि पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित तत्वों और कश्मीर के अलगववादियों के बीच गठजोड़ है।
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्रमुख अलगाववादी नेताओं के पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के संपर्क में रहने की बात सामने आई है।’’
मंत्री ने कहा कि हाल ही में एनआईए ने वित्तपोषण के स्रोत की जांच के संदर्भ में कुछ अलगाववादियों को गिरफ्तार किया और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की गई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



