कश्मीर टाइम्स पर SIA का बड़ा छापा, दफ्तर से AK राइफल, कारतूस और पिस्टल राउंड बरामद!

Summary :

Kashmir Times Raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस पर राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार SIA को कश्मीर टाइम्स के दफ्तर से AK राइफल, कारतूस, पिस्टल और तीन ग्रेनेड लीवर मिले हैं। SIA की यह कार्रवाई उस मुकदमे से जुड़ी है, जिसमें अखबार के प्रकाशक और उसके प्रमोटरों पर देश की संप्रभुता के खिलाफ सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद अखबार के परिसर और कम्प्यूटरों की गहन जांच की गई। जिसमें ऑफिस के अंदर से हथियार बरामद हुए। इस कार्रवाई की कश्मीर टाइम्स के प्रबंधन ने आलोचना…

Kashmir Times Raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस पर राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार SIA को कश्मीर टाइम्स के दफ्तर से AK राइफल, कारतूस, पिस्टल और तीन ग्रेनेड लीवर मिले हैं। SIA की यह कार्रवाई उस मुकदमे से जुड़ी है, जिसमें अखबार के प्रकाशक और उसके प्रमोटरों पर देश की संप्रभुता के खिलाफ सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाया था।

मामला दर्ज होने के बाद अखबार के परिसर और कम्प्यूटरों की गहन जांच की गई। जिसमें ऑफिस के अंदर से हथियार बरामद हुए। इस कार्रवाई की कश्मीर टाइम्स के प्रबंधन ने आलोचना की और कहा कि राज्य के खिलाफ गतिविधियों के आरोप में एक स्वतंत्र मीडिया संस्थान को दबाने की कोशिश हो रही है।

Kashmir Times Newspaper Raid: पहले भी सील किया था ऑफिस

Kashmir Times Raid
पहले भी सील किया था ऑफिस (Image- Social Media)

कश्मीर टाइम्स के खिलाफ SIA ने उस समय FIR दर्ज की, जब उनपर देश की संप्रभुता के खिलाफ सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगा था। जो कानून-व्यवस्था और देश की अखंडता के लिए नुकसानदेह बताया गया था। इससे पहले भी 2020 में श्रीनगर स्थित कश्मीर टाइम्स के ऑफिस को प्रशासन ने सील किया था। तब भी ये मामला काफी सुर्खियों में था।

Kashmir Times Raids: कार्रवाई पर अखबार प्रबंधन की प्रतिक्रिया

इस मामले में कश्मीर टाइम्स ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह कार्रवाई सच बोलने वाली मीडिया को हराने की कोशिश है। हम इसलिए निशान पर हैं, क्योंकि हम सत्ता से सवाल करते हैं। हमारे ऊपर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। हमारा काम सच बोलना है और हम चुप नहीं रहेंगे। ये कदम हमे डरने और बदनाम करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

Jammu & Kashmir News Today: मीडिया संस्थान से हथियार बरामद!

Kashmir Times Raid
मीडिया संस्थान से हथियार बरामद! (Image- Social Media)

SIA ने हथियारों की बरामदगी को लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट और इंटेलिजेंस इनपुट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मामला मीडिया संगठन से जुड़ा हुआ है और दफ्तर से हथियार बरामद हुए हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीर चुनौती मान रही हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ सोपोर पुलिस का बड़ा एक्शन, विस्फोटक-रसायन बेचने वाली सभी दुकानों की जांच जारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।