कश्मीरी हिंदुओं पर बोले पनून कश्मीर, कश्मीर की स्थिति सामान्य नहीं

Summary :

कश्मीरी हिंदुओं के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पनून कश्मीर ने आज कहा कि कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक हालात सामान्य नहीं है। संगठन ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन और आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के प्रयास से राज्य की सामाजिक – सुरक्षा स्थिति को बड़ा नुकसान पहुंचा है ।

विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के लिए आवाज उठाने वाले संगठन पनून कश्मीर ने आज कहा कि कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक हालात सामान्य नहीं है।

संगठन ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन और आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के प्रयास से राज्य की सामाजिक – सुरक्षा स्थिति को बड़ा नुकसान पहुंचा है ।

संगठन ने कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया है और कहा है कि यह मांग पूरी तरह जायज है।
पनून कश्मीर के अध्यक्ष अश्विनी कुमार चुरंगू ने आज यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ जम्मू कश्मीर राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति सामान्य स्थिति से बिल्कुल अलग है। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ पाक रेंजर्स की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन और पाक प्रशिक्षित आतंकी समूहों द्वारा घुसपैठ की कोशिश से जम्मू कश्मीर राज्य की सामाजिक सुरक्षा स्थिति को बड़ा नुकसान हुआ है। ’’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team