केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा से राज्य की समग, सुरक्षा स्थिति और वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर सुबह यहां पहुंचे राजनाथ सिंह ने राजभवन में एन एन वोहरा से सुरक्षा प्रबंधन, जन सेवाओं की प्रभावी पहुंच और राज्य के विकास पर चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें आंतरिक और बाहरी सुरक्षा स्थिति तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात, संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन और रमजान के दौरान सुरक्षा बलों के अभियान बंद रखने के प्रभाव से अवगत कराया।
एन एन वोहरा ने गृह मंत्री को 28 जून से शुरु होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान राज्य में सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



