श्रीनगर : दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए लेकिन इंटरनेट पर पाबंदी के चलते कश्मीर के हजारों छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम जानने के लिए घाटी के बाहर रिश्तेदारों से संपर्क करना पड़ा। हजारों छात्र यहां बेमिना में जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें लौटा दिया।
सानिया हमीद नामक छात्रा ने कहा, “हमें परिणाम जानने के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखने को कहा गया। ऐसा लगा जैसे किसी ने भद्दा मजाक किया हो क्योंकि कश्मीर में इंटरनेट बंद है।” उसने कहा कि उसे परिणाम जानने के लिए दिल्ली में अपने रिश्तेदार को कॉल करना पड़ा। इसी प्रकार अन्य छात्र छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



