राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एजेंसी के प्रवक्ता ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी मलिक नूर मोहम्म्द फय्याज (51) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और एनआईए की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी फय्याज डोडा जिले के तंत्री इलाके स्थित फाग्सू गांव का रहने वाला है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की हिजबुल मुजाहिदीन ने एक नवंबर 2018 को उनके घर के सामने ही हत्या कर दी थी। एनआईए ने 28 नवंबर 2018 को जांच अपने हाथ में ली और मामले में 15 मई 2020 को जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जिनमें हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए तीन आतंकवादियों- ओसमा बिन जावेद, हारुन अब्बास वानी और जाहिद हुसैन- के नाम शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



