श्रीनगर : गुलमर्ग सहित कश्मीर के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों पर आज ताजा बर्फबारी हुई जबकि श्रीनगर सहित अन्य मैदानी भागों में बूंदा बांदी हुई ।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित प्रसिद्ध स्की – रिसॉर्ट गुलमर्ग में आज बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि जोजिला दर्रा , अमरनाथ गुफा और द्रास सहित घाटी के अन्य ऊंचे स्थानो पर भी बर्फबारी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के मैदानी भागों में बारिश हुई है। बर्फबारी और बारिश के कारण घाटी में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।उन्होंने बताया कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान कल 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , जबकि इस मौसम के लिए सामान्य तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस है। इसबीच , कश्मीर के संभागीय पशासन ने पहाड़ी और घाटी तथा लद्दाख के संवेदी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



