श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन होंगे आसान, श्राइन बोर्ड ने दी हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा

Summary :

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा की शुरुआत

जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते है लेकिन माता वैष्णो देवी मंदिर तक लगभग 14km की चढ़ाई में बड़े बुजुर्ग लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इन समस्याओं को दूर करने के लिए श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर कोटा की घोषणा कर दी है। इस सुविधा से बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों को श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शन करने में आसानी होगी।

लंबे समय से थी मांग

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO का कहना है कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड ने कई पहल लागू की है। श्राइन बोर्ड का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव और सुविधा देना है। वरिष्ठ नागरिक मंच, हेलीकॉप्टर कोटा की मांग लंबे समय से कर रहे थे। बता दें की श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट में आज से हेलीकॉप्टर कोटा उपलब्ध होगा।

इससे पहले भी की श्राइन बोर्ड ने घोषणा

हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा से पहले श्राइन बोर्ड ने घोषणा करते हुए बताया था कि कटरा शहर और कटरा उप-मंडल के तहत आने वाले सभी 41 गांवों के निवासियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने में प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग यहां के रहने वाले हैं, उन्हें आमजनों के मुकाबले माता वैष्णो देवी के दर्शन तुरंत प्राप्त होंगे। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।