जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में शुक्रवार को बादल फटने की घटना में घायल हुए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए शनिवार को श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल का दौरा किया।
घायलों के स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की – उपराज्यपाल
उपराज्यपाल ने घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव इलाज के लिए कहा।उपराज्यपाल ने उन वार्डो का दौरा किया जहां घायलों का इलाज चल रहा था, और उनका हालचाल जाना।
एसकेआईएमएस के निदेशक प्रो परवेज ए कौल ने उपराज्यपाल को घायल तीर्थयात्रियों को उनके इलाज के लिए दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
यह बताया गया कि दुखद बादल फटने के दौरान घायल हुए सात तीर्थयात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी निगरानी कर रहे हैं। बाद में, मनोज सिन्हा ने पीसीआर, श्रीनगर का भी दौरा किया, जहां उन्हें मृत तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर भेजने की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।


Download Android App
Download iOS App



