जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को आह्वान किया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रशासित प्रदेश के सभी मोर्चों पर अत्यधिक निगरानी बरती जानी चाहिए। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुर्मू ने राजभवन में अपनी अध्यक्षता में हुई बैठक में जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को इस संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुर्मू ने जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की और सलाह दी कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मोर्चों पर अत्यधिक निगरानी बरती जानी चाहिए।
सिंह ने उपराज्यपाल को मौजूदा आंतरिक सुरक्षा स्थिति और कानून व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। मुर्मू ने सुरक्षा वाले सभी परिसरों की नियमित सुरक्षा समीक्षा पर जोर दिया और राजनीतिक लोगों तथा उनके परिवारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



