श्रीनगर : श्रीनगर के एक होटल में लड़की के साथ एंट्री को लेकर विवादों में फंसे मेजर गोगोई के मामले में आर्मी चीफ ने कड़ी टिप्पणी की है। अगर मेजर लीतुल गोगोई ने कोई गलत काम किया होगा, तो उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जो नजीर बन जाएगी। दरअसल, मेजर गोगोई पर आरोप है कि वे बुधवार को एक होटल में लड़की के साथ मिले थे। वहां गोगोई की स्टाफ से झड़प भी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। इसी मसले पर आर्मी चीफ से मीडिया ने सवाल किया था। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से जारी सीजफायर वॉयलेशन के दौरान आर्मी चीफ गुरुवार को घाटी के हालात का जायजा लेने पहुंचे। आर्मी चीफ ने कहा- हिंदुस्तान की सेना का कोई भी ओहदेदार हो, अगर वो कोई गलत कार्रवाई करता है और हमारी नजर में आता है कि उसने गलत कार्रवाई की है तो उस पर एक्शन लिया जाता है। अगर मेजर गोगोई ने कोई गलत काम किया है तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी और मैं सजा ऐसी दूंगा कि वो उदाहरण बनेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



