कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए एक कार्यकारी समिति का गठन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता करण सिंह को सदस्य बनाया गया।
ये हुए बदलाव
कांग्रेस ने पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 51 महासचिव, 62 सचिव और 21 जिला प्रमुखों की भी नियुक्ति की।पार्टी ने एक बयान में कहा कि खड़गे ने 22 सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें अनुभवी नेता करण सिंह और सैफुद्दीन सोज के साथ-साथ वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर, तारिक हमीद कर्रा और तारा चंद शामिल हैं।खड़गे ने पांच उपाध्यक्षों के नाम बताए, जिनमें मूला राम, जी.एन. मोंगा, बलवान सिंह, रविंदर शर्मा, और मोहम्मद अनवर भट शामिल हैं।रजनीश शर्मा को इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।विकार रसूल वानी जेकेपीसीसी प्रमुख हैं।


Download Android App
Download iOS App



