महबूबा ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई

Summary :

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।
महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को अपनी मां के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ श्रीमती मुफ्ती की ओर से मैं अरविंद केजरीवाल को उनकी शानदार जीत और खासकर दिल्ली वालों द्वारा कटु विभाजनकारी राजनीति को खारिज करने एवं असल मुद्दों पर वोट करने को लेकर बधाई देना चाहूंगी। ’’ 
शाहीन बाग के प्रदर्शन के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो दिल्ली वालों से करंट भेजने का आह्वान कर रहे थे, उन्हें खुद ही करंट लग गया और वह भी हाई वोल्टेज का।’’ 
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है।

Shera Rajput