महबूबा मुफ्ती ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात , कश्मीर घाटी में विकास के मुद्दे पर की चर्चा

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राज्य में विकास के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुफ्ती गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए सुबह उनके आवास पर पहुंची और उन्हें राज्य की विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में लिप्त लोगों के मुकदमें वापस लेने की प्रक्रिया शुरु होने के बाद मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ पहली मुलाकात है।

श्रीनगर की चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने कल कहा था कि नियंत्रण रेखा के उस पार लॉचिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकवादी में मौजूद हैं जो घुसपैठ की फिराक में हैं। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है ताकि वे उनको इस तरफ दाखिल होने में मदद मिल सके।

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल घुसपैठ की 515 घटनाएं हुईं जिनमें 75 आतंकवादी मारे गए। 2016 में घुसपैठ की 454 घटनाएं हुई थीं जिनमें 45 आतंकवादी मारे गए थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team