जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर कटाक्ष करते हुए पीडीपी प्रमुख ने कहा कि वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि BJP आने वाले समय में इस देश के संविधान को भी खत्म कर देगी और एक मज़हबी मुल्क बनाएगी। जो तिरंगा आप शान से फहरा रहे हैं उसको बदलकर भगवा झंडा लाएगी। वे उसी तरह से इस मुल्क के संविधान और तिरंगे को बदलेंगे जिस तरह से जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीना था।
उन्होंने कहा कि वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा छीन लिया। लेकिन हमने कसम खाई है कि हमें अपना झंडा और संविधान वापस मिलेगा। हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने के लिए भी मजबूर करेंगे, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया।
महबूबा ने ट्विटर की DP पर लगाया J&K का अमान्य हो चुका झंडा
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से दो से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री की इस अपील का कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी स्वागत किया है।
इसी क्रम में PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) लगाई, जिसमें उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ बैठे दिख रहे हैं और उनके सामने राष्ट्र ध्वज व अब अमान्य हो चुका जम्मू-कश्मीर का झंडा दिख रहा है।


Download Android App
Download iOS App



