कश्मीर में न्यूनतम तापमान बढ़ा, ठंड से लोगों को मिली राहत

Summary :

कश्मीर में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी जिससे वहां के निवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, जबकि मौसम विभाग ने घाटी में अगले कुछ दिनों तक अधिकतर शुष्क एवं सर्द मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

कोरोना वायरस वैश्विक खतरा, सेना इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रयासरत : सेना प्रमुख नरवणे

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है जिसे आगे तापमान में गिरावट आ सकती है। 

Desk Team