जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक यात्री बस पर हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए कश्मीर घाटी, विशेष रूप से दक्षिणी कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस हमले में पांच महिलाओं समेत सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और 21 अन्य घायल हुए हैं।
इस हमले के पीछे लश्कर के आतंकी इस्माइल का हाथ है। सेना को आदेश मिले हैं ये जहां मिले मौत के घाट उतार दो। कश्मीर के आईजी मुनीर खान के अनुसार बाइक पर तीन आतंकी सवार थे। इनमें से एक की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमलों के बाद हाइ लेवल मीटिंग बुलाई है। उन्होंने कहा है कि अब आतंकियों का सफाया जरूरी है।
उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सेना को निर्देश देते हुए कहा है कि आतंकियों को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि वो अमरनाथ यात्रियों पर हमलों से बेहद दुखी हैं।
पीएम मोदी ने हमले में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनका कहना है कि कायराना हरकतों के आगे नहीं झुकेंगे। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की वजह से पूरे देशभर में हलचल है। पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है। बता दें कि तमाम क्षेत्र से जुड़े लोग आतंक के खिलाफ असली वार चाहते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है। लोग आतंक के खिलाफ फाइनल वार की मांग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट कर सख्त संदेश दिया है कि भारत ऐसे कायराना हमलों के आगे नहीं झुकेगा। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने राज्यपाल और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के साथ बात की है। साथ ही उन्होंने सभी तरह के सहयोग और सहायता का वादा किया है।


Download Android App
Download iOS App



