जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट हासिल करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। अनंतनाग जिले में एक चुनावी सभा से इतर मीडिया से बातचीत में महबूबा ने कहा, ‘वह वोट हासिल करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने देखा कि वे पहले चरण के चुनाव में हार रहे हैं और वे अब हर जगह असुरक्षा फैला रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने जो स्थिति पैदा की है उससे लगता है कि वे वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान पर बालाकोट जैसा एक और हमला करा सकते हैं।’ चुनावी सभा में उन्होंने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले की जांच की भी मांग की। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
मोदी वोटों के लिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे : महबूबा
Summary :
अनंतनाग जिले में एक चुनावी सभा से इतर मीडिया से बातचीत में महबूबा ने कहा, ‘वह वोट हासिल करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



