जम्मू : दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिये 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पिछले सप्ताह श्रद्धालुओं के लिये ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। उन्होंने बताया कि बालटाल और चंदनवाड़ी मार्गों से होकर गुजरने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिये पंजीकरण प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हो गयी थी।
उन्होंने बताया कि किसी को भी विशेष दिन और मार्ग के लिये वैध अनुमति के बिना यात्रा शुरू करने की इजाजत नहीं होगी । श्रद्धालुओं का पंजीकरण 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 निश्चित शाखाओं से शुरू किया गया है। 46 दिवसीय यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन 15 अगस्त को होगा।


Download Android App
Download iOS App



