नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की कार्यवाही में पार्टी की भागीदारी पर रविवार को फैसला ले सकती है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के निर्णय की घोषणा करेंगे।
पार्टी नेता ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस मुद्दे पर शनिवार को चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि आयोग ने अगले हफ्ते केंद्रशासित प्रदेश के अपने दौरे के दौरान सभी दलों के नेताओं को अलग-अलग बैठकों के लिए आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App



