जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक आतंकी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान तारिक अहमद मीर के रूप में हुई है। मीर पर आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद और रसद मुहैया कराने का आरोप है।
दविंदर सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तारिक मीर को कोर्ट ने 6 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा है। दक्षिण कश्मीर के सोपियां के रहने वाले मीर को जम्मू से गिरफ्तार किया गया और उसपर विभिन्न आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया कराने में संलिप्त होने का आरोप है।
अच्छी खबर : जम्मू जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी 26 लोग हुए ठीक
इस साल जनवरी में डीएसपी को दो आतंकियों और एक सक्रिय अलगाववादी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी इन सभी को कश्मीर घाटी से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



