रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शाम यहां केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात में किन किन मुद्दों पर बातचीत हुई इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन यह समझा जा रहा है कि इस दौरान जम्मू कश्मीर के हालात तथा सीमा पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लागू हुए संघर्ष विराम समझौते पर चर्चा की गयी।
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल की श्री सिंह के साथ मुलाकात के कुछ घंटे के अंदर ही रक्षा मंत्री की उनके साथ मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने पिछले महीने रमजान शुरू होने से एक दिन पहले सुरक्षा बलों को जम्मू कश्मीर में अपने अभियान रोकने के निर्देश दिये थे जिससे कि अमन पसंद लोग शांति पूर्ण माहौल में रमजान मना सकें।
दो दिन पहले ही भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने भी सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पूरी तरह पालन करने पर सहमति जतायी थी। सीमा पर लंबे समय से फायरिंग के कारण दोनों ओर के लोगों को काफी नुकसान उठाना पडा था।
इन घटनाक्रमों के बीच रक्षा मंत्री और गृह मंत्री की मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



