लश्कर का टॉप कमांडर इश्फाक खान के ढेर होने के बाद श्रीनगर में अब एक भी आतंकी नहीं : J&K आईजी

Summary :

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार को कहा कि श्रीनगर का कोई निवासी अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में उच्च पद पर नहीं है। सुरक्षा बलों द्वारा लश्कर के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराए जाने के एक दिन बाद कुमार ने यह बात कही।

श्रीनगर : कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार को कहा कि श्रीनगर का कोई निवासी अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में उच्च पद पर नहीं है। सुरक्षा बलों द्वारा लश्कर के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराए जाने के एक दिन बाद कुमार ने यह बात कही। 
कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कहा, ” कल लश्कर आतंकी इश्फाक राशिद खान की मौत के बाद अब श्रीनगर जिले का कोई भी नागरिक आतंकी संगठन में उच्च पद पर नहीं है।” 

शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रनबीरगढ़ इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर इश्फाक राशिद सहित दो आतंकवादी मार गिराए गए थे। इश्फाक श्रीनगर के सोजेथ इलाके का रहने वाला था। 
कुमार ने हाल ही में कहा था कि श्रीनगर शहर कभी भी आंतकवाद-मुक्त नहीं हो पाएगा क्योंकि अन्य जिलों से आतंकवादी यहां आते रहते हैं। 

Ujjwal Jain