नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संपर्क बहाली का स्वागत किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर के बारे में पड़ोसी देशों की ”बदली हुई समझ” से क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि का रास्ता साफ होगा।
भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर एवं अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमत हैं।
श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अब्दुल्ला ने कहा, ” यह एक स्वागत योग्य कदम था जिसे सकारातमक तरीके से आगे ले जाने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों से यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर दोनों देशों के दृष्टिकोण में ”बड़ा बदलाव” आया है।


Download Android App
Download iOS App



