जम्मू & कश्मीर के पुंछ जिले में एक व्यक्ति को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उसके ट्रक से 11 किलो पोस्ता जब्त किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि पुंछ जिले में बेहरामगल्ला क्षेत्र के मुगल रोड़ पर जांच अभियान के दौरान पोस्ता की यह खेप जब्त की गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी के ट्रक से 17 बैग जब्त किये गये, जिनमें करीब 11 किलो पोस्ता पाया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम करनजीत सिंह बताया और वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरनकोट पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



