Operation Akhal: सातवें दिन भी ऑपरेशन जारी, रुद्र हेलिकॉप्टर से निगरानी

Summary :

Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर की घाटी में आतंकियों को सेना के जवान ढ़ूंढ ढूंढ कर मौत के घाट उतार रहे है। बता दें कि कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन अखल को तेज कर दिया है। कल रात से ही इलाके में भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन को अब 7 दिन हो चुके हैं और कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। वहीं अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की खबर भी सामने आ रही है। Operation Akhal जारी कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी है साथ ही…

Operation Akhal: जम्मू-कश्मीर की घाटी में आतंकियों को सेना के जवान ढ़ूंढ ढूंढ कर मौत के घाट उतार रहे है। बता दें कि कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन अखल को तेज कर दिया है। कल रात से ही इलाके में भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन को अब 7 दिन हो चुके हैं और कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। वहीं अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की खबर भी सामने आ रही है।

Operation Akhal जारी

कश्मीर घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी है साथ ही एक अगस्त लगातार ऑपरेशन अखल चल रहा है। बता दें कि कुलगाम के अखल इलाके में सुरक्षाबलों को एक अगस्त को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ‘ऑपरेशन अखल’ शुरू किया गया था। इस दौरान मुठभेड़ में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। साथ ही कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना भी है।

Operation Akhal: घेराबंदी और तलाशी जारी

कश्मीर में सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। साथ ही सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड की समीक्षा की, जहां उन्हें सुरक्षा की स्थिति, तत्परता और आतंवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की जानकारी दी गई। उन्होंने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों की सराहना भी की।

Operation Akhal
Operation Akhal

पैरा कमांडो तैनात

कश्मीर में आतंकियों के सफाये के लिए कई ऑपरेशन के साथ ही अखल ऑपरेशन को जारी रखा हुआ है। सेना ने आतंकियों के भागने की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए रुद्र हेलिकॉप्टर, ड्रोन से निगरानी और पैरा कमांडो तैनात किए हैं। बता दें कि इससे पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन महादेव चलाया था, जिसमें 3 आतंकी को मौत के घाट उतारा था।

Also read: Jammu Kashmir: कुलगाम में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकी ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।