जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए पीएजीडी ने जारी की सीटों के बंटवारे की सूची

Summary :

पीएजीडी, विकास परिषद चुनाव ,नेशनल कॉन्फ्रेंस , पीडीपी ,PAGD, Development Council Election, National Conference, PDP,

गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने जिला विकास परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए सीटों के बंटवारे को रविवार को अंतिम स्वरूप दिया जिसके तहत कुल 27 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को आठ-आठ सीटें दी गई हैं। 
गठबंधन के प्रवक्ता और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सीटों के बंटवारे की सूची जारी की। 
रविवार की सुबह गठबंधन के नेताओं ने पीएजीडी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पर एक बैठक की जिसमें सूची को मंजूरी प्रदान की गई। 
चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख सोमवार को है और मतदान एक दिसंबर को होगा। 
सीटों के बंटवारे को लेकर पीएजीडी में हुए समझौते के तहत लोन की जेकेपीसी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी जबकि जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट दो सीटों पर लड़ेगी। 
अब्दुल्ला से रिश्ते तोड़ देने वाली उनकी बहन बेगम खालिदा शाह के नेतृत्व वाली अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिली है। 

Shera Rajput