जम्मू और कश्मीर के पूंछ स्थित देगवार सेक्टरमें एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजरफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों पर आधी रात को बिना किसी उकसावे के गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी के मारे जाने या हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी बुधवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने इसी इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक ने भारतीय सेना की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागे थे, जिसमें भारतीय सेना की 2 नागा रेजीमेंट के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



