कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मुनीर खान ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी तलहा रशीद को पाकिस्तान की ओर से अपना नागरिक कबूल कर लेने पर उसका शुक्रिया अदा करते हुए आज कहा वह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भतीजा है।
आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि मैं पाकिस्तान को धन्यवाद देता हूं कि उसने पहली बार कश्मीर में मारे गये आतंकवादी को पाकिस्तानी आतंकवादी कबूल किया है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि पहले ही कर दी है।
आईजीपी मुनीर खान ने संवाददाता सम्मेलन में विक्टर फोर्स मेजर जनरल बी एस राजू और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक रविदीप सिंह शाही भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि हम इस मसले को उचित माध्यम से उठायेंगे और पाकिस्तान से अनुरोध करेंगे कि मृत आतंकवादी के शव को ले जाएं। जैश-ए-मोहम्मद ने मारे गये आतंकवादी के पाकिस्तानी होने की पुष्टि की है।
मेजर जनरल राजू ने मुठभेड़ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान में मुठभेड़ में तीन जेईएम आतंकवादी मारे गये थे।
उन्होंने बताया कि मारा गया एक आतंकवादी वसीम अहमद गनी स्थानीय है। वह आतंकवादियों के सी वर्ग का था। वह मारे गये आतंकवादियों का समर्थन और उनका मार्गदर्शन करने वाला एक मुख्य सदस्य था।


Download Android App
Download iOS App



