पाक ने फिर किया जम्मू कश्मीर के पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन

Summary :

NULL

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सीमवर्ती गांवों एवं चौकियों को निशाना बनाकर संघर्षविराम उल्लंघन किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम करीब पांच बजकर 25 मिनट पर सीमा पार से खारी करमारा सेक्टर में छोटे एवं भारी हथियारों से गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया, हालांकि सीमापार से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस साल अब तक से जम्मू संभाग में एलओसी एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये एवं नौ स्थानीय लोग मारे गये और 75 से अधिक अन्य लोग घायल हो गये।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team