किस्तान रेंजर्स ने बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी पर अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिस क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ, वहां के निवासियों ने कहा कि एक दशक से अधिक के अंतराल के बाद उन्होंने सीमा पार से गोलीबारी देखी। गोलीबारी की वजह से लोगों में दहशत फैल गई।
बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा, ‘‘शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान रेंजर्स ने आर एस पुरा इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी शाम सवा छह बजे बंद हो गई।’’ अधिकारियों के अनुसार, मकवाल में सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ कोई हताहत या क्षति नहीं हुई।
पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
Summary :
किस्तान रेंजर्स ने बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक चौकी पर अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिस क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ, वहां के निवासियों ने कहा कि एक दशक से अधिक के अंतराल के बाद उन्होंने सीमा पार से गोलीबारी देखी। गोलीबारी की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा, ‘‘शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान रेंजर्स ने आर एस पुरा इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ…


Download Android App
Download iOS App



