पाकिस्तान ने बारामूला में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Summary :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में घायल सेना के जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
भारतीय सेना इस गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। 

Shera Rajput