पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक दिखा। इसके बाद हवाई अलर्ट जारी किया गया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि भारतीय हवाई रक्षा प्रणाली ने पुंछ में पाकिस्तानी विमान को सीमा में 10 किलोमीटर अंदर तक देखा।
एयरस्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को करारा जवाब, बालाकोट में 200 से ज्यादा मारे गए आतंकी ! VIDEO वायरल में दावा
एक अधिकारी ने कहा कि 27 फरवरी को नौशेरा सेक्टर में आए पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को खदेड़कर उनकी सीमा में भेजा गया था। उसके बाद यह पहली घटना है जब पाकिस्तानी विमान पुंछ के नजदीक दिखा।
भारत ने 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमान को खदेड़ने में एक मिग-21 बाइसन विमान गंवा दिया था, और उसके पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था। इसके पहले अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था।


Download Android App
Download iOS App



